Apple हर साल एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम लांच करता है और अगर आपके पास उस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के कंपैटिबल डिवाइस है तो आप उसे फ्री में डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं।
MAC के कौन से डिवाइस macOS Sequoia को सपोर्ट करते हैं?
- iMac: 2019 और बाद के संस्करण, जिनमें iMac Pro 2017 और बाद के संस्करण शामिल हैं।
- MacBook Air: 2020 और बाद के संस्करण।
- MacBook Pro: 2018 और बाद के संस्करण।
- Mac mini: 2018 और बाद के संस्करण।
- Mac Studio: 2022 और बाद के संस्करण।
- Mac Pro: 2019 और बाद के संस्करण।

अगर आपकी डिवाइस macOS Sequoia अपडेट के लिए एलिजिबल है तो आपको सिस्टम सेटिंग में आटोमेटिक नोटिफिकेशन आ जायेगा।
और आप अपने लॉन्चपैड में जाकर macOS Sequoia installer देख सकते है और उसकी मदद से macOS Sequoia अपने MAC में इंस्टॉल कर सकते है।

यह बहुत आसान और सुविधाजनक है क्योंकि इंस्टॉलर बैकग्राउंड में डाउनलोड हो जाता है, इसलिए जब आप अपग्रेड करने का फैसला करते हैं, तो आप बस उस पर क्लिक करके तुरंत शुरू कर सकते हैं। चूँकि यह लगभग 15 जीबी की फ़ाइल है, इसलिए इसे डाउनलोड होने में थोड़ा समय लगेगा।